आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 की समिति में बदलाव किया गया है। आईटीएचएम के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा की जगह डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह को समिति का समन्वयक बनाया गया है।
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा समिति में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के आदेश पर बदलाव किया गया है। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। समिति में समन्वयक के अलावा पांच सदस्य हैं। इसमें दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रो. शरद चंद्र उपाध्याय, केआर कॉलेज मथुरा के डॉ. टीपी सिंह, सेंट जोंस कॉलेज की डॉ. विन्नी जैन, आगरा कॉलेज के डॉ. डीसी मिश्रा और विवि के सहायक कुलसचिव, शोध शामिल हैं।
आगरा। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का इंतजार बढ़ता जा रहा है। दिसंबर 2021 में ही प्रवेश परीक्षा कराने की योजना थी। अभी तक आवेदन लिए जाने भी नहीं शुरू हुए। पहली बार शोध पर्यवेक्षक बनने के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों पर अभी विश्वविद्यालय प्रशासन निर्णय नहीं ले पाया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि शोध पर्यवेक्षक बनाए जाने के लिए शिक्षकों की अर्हता देखी जा रही है। इसी माह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन लिए जाएंगे।