फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: कब लगेगा चंद्र ग्रहण? बदल जाएगा बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय

Mon, 16 Oct 2023 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

28 अक्तूबर को चंद्रग्रहण पड़ेगा। इसके चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय के साथ ही होने वाली आरती से समय में भी बदलाव किया गया है। 
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण भारत सहित अन्य देशों में भी दिखेगा। इसके प्रभाव के चलते बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के पट खुलने के साथ ही आरतियों और पट बंद करने के समय में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण होने के कारण बांकेबिहारी मंदिर के पट 28 अक्तूबर को सुबह 7.45 बजे खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7.55 पर, राजभोग आरती 10.55 बजे एवं 11 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।  उन्होंने बताया कि शाम को खुलने वाले दर्शन दोपहर 12.50 बजे खुलेंगे। शयन आरती 3.25 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बांकेबिहारी के पट बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे दिन 29 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय पर ही बांकेबिहारी के पट खुलेंगे।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर 2023 को रविवार के दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। 

ये भी पढ़ें - मथुरा में राम बरात देखने को उमड़ा सैलाब: अगवानन्ह जब दीखि बराता, उर आनंदु पुलक भर गाता...जनक महल में बाजी बधाई

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा। 
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण का सूतक काल
इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। 

ये भी पढ़ें - हॉट एयर बैलून राइड से देखें ताज: 200 फीट ऊपर से मिलेगा नया रोमांच, एक बार में आठ पर्यटक भर सकेंगे उड़ान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें