फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दवा लेने गई महिला का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया गया कि वह घर से दवा लेने के लिए निकली थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को ग्राम सिकहरा निवासी चौकीदार मुन्नालाल ने बाग में महिला का शव लटके होने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला शिनाख्त पास के ही गांव हीरापुर निवासी विजय कुमार शर्मा की पत्नी पिंकी शर्मा के रूप में हुई। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि महिला घर से दवा लेने के लिए कहकर घर से निकली थी। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला के गले में शॉल से फंदा लगा है। उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई हैं, इसकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें