नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनोज बंसल और मनोज गुप्ता ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव के लिए तीसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद पर मनोज बंसल और मनोज गुप्ता ने अपने नामांकन पत्र भरे। 28 फरवरी तक नामांकन कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव समिति के चेयरमैन व पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए अंबा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल और नीतेश अग्रवाल ने दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल और विनय मित्तल के बीच कड़ा मुकाबला है। विभिन्न समूहों से कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी नामांकन का सिलसिला जारी रहा रहा।
समूह-2 से संजीव गुप्ता, समूह-4 से कुलदीप कोहली, दिनेश कुमार जैन, समूह-6 से अशोक गोयल, उमेश चंद बंसल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, अंबुज गोयल, नितिन अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, समूह-10 से हिमांशु अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, समूह-12 से अशोक कुमार गुप्ता, समूह-13 से देवेंद्र गोयल, धर्म गोपाल मित्तल, समूह-14 से अनुज विकल ने नामांकन किया है।
मनीष अग्रवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी को शाम 4 बजे तक तय है। एक मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव समिति के सदस्य शलभ शर्मा और चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चैंबर के कुल 14 समूहों से 32 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाना है, जिसके लिए शहर के उद्यमियों में खासा उत्साह है।