फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1735 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 16 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी होने के बाद भी शिक्षा में बाधा बनी आर्थिक कठिनाई को दूर करने की चाह के साथ रविवार को आगरा और एटा के 1735 परीक्षार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होने आए छात्र-छात्राएं उत्साह से भरे थे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में मिली सफलता, मंजिल पाने में सहायक बनेगा।
विज्ञापन

आगरा में कक्षा नौ से लेकर 12 तक के कुल 2662 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में 1300 में से 562 और शिवालिक कैंब्रिज कालेज, आवास विकास कालोनी, सेक्टर-सात में 1362 में से 612 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। होली पब्लिक में 708 और शिवालिक कैंब्रिज कालेज में 750 ने परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज, अरुणा नगर में 991 में से 531 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। प्रश्नपत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया। ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों ने बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दिए।
परीक्षा संचालन के सहयोगी
शिवालिक कैंब्रिज कालेज में प्रबंधक एसएस यादव के निर्देशन में संजय जैन, संजीव यादव, अनुज कुलश्रेष्ठ, रमाकांत सिंह विशेष सहयोगी रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, जिलामंत्री ब्रजेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष वीपी बघेल, राजबहादुर सिंह, डा. मनोज परिहार, योगेश पचौरी, दिनेश चाहर, निशा सिंह, राजेंद्र त्यागी, नीता भदौरिया, प्रभा तिवारी ने आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

होली पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजय तोमर के निर्देशन में नेहा गुप्ता, नीतीश भटनागर, विजय मुखरिया, ओमप्रकाश ने विशेष सहयोग दिया। यहां यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह, अरुण कुमार सिंह, यादवेंद्र शर्मा, अमित राजौरिया, नवीन अग्रवाल, अरुण सिकरवार, दीपक वर्मा, कमलेश, हिमांशु, प्रताप सिंह, अरविंद कुमार आदि ने परीक्षा संचालित कराई।  
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें