फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुवाई सीजन में सूखी चंबल नहर, पानी न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
चंबल नहर में पानी नहीं, पलेवट के लिए भटक रहे किसान, महंगे नलकूपों के सहारे खेती
विज्ञापन
पिनाहट। रबी की फसलों की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन चंबल नहर में अब तक पानी नहीं आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आलू, सरसों और गेहूं की फसल की पलेवट के लिए किसानों को इस समय पानी की सख्त जरूरत है। इसके बावजूद नहर सूखी पड़ी है। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए दूर-दराज स्थित नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक खर्च उठाना पड़ रहा है। बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर ने बताया कि किसानों ने चंबल नहर में पानी छुड़वाने की मांग की थी, जिस पर अधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन



नहर की सफाई के कार्य का सत्यापन होना बाकी है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। - संजय तोमर, एसडीओ नहर विभाग

किसानों की मांग पर चंबल नहर में पानी छुड़वाने के संबंध में अधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा। - पक्षालिका सिंह भदावर, विधायक बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें