नालबंद स्थित सिद्धपीठ प्रजापति देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो गए हैं। आगरा के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है, वहीं जिले में एक ऐसा भी देवी मंदिर है, जिसका इतिहास लगभग सैकड़ों साल पुराना है। नवरात्र पर यहां मेला लगता है और विशेष पूजा अर्चना होती है।
नालबंद स्थित सिद्धपीठ प्रजापति देवी मंदिर का इतिहास 300 साल पुराना है। मान्यता है कि सच्चे मन से मैया के दर्शन करने से मन की मुराद पूरी होती है। मंदिर पर नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना होगी। दूरदराज से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।
महंत पंडित खुशीराम ने बताया कि पूर्व में यहां बगीची थी, जिसमें मैया की मूर्ति स्थापित थी। 40 साल पहले भक्त बटेश्वर निवासी कन्हैया लाल ने मंदिर की नींव रखी। सामाजिक लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया।