फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर में महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। बटेश्वर में सोमवार को ब्रह्मलालजी महाराज के दर्शन के लिए आई तीन महिलाओं के गले से बदमाशों ने चेन और मंगलसूत्र तोड़ लिया। इस पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की तकरार हो गई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान बाह के फरेरा गांव की कविता देवी, नगला मीर, फिरोजाबाद की कलावती देवी के गले से किसी ने सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। वहीं इटावा की अनिता देवी के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। इस पर महिला श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर बाह मनोज कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों से लोगों की तकरार भी हुई।
इंस्पेक्टर ने उन्हें जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना नजर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें