प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि
आगरा। जेबीपीएल-2026 के लीग मुकाबले में रक्षम हॉस्पिटल ने ब्लैक पैंथर्स को 49 रन से पराजित कर फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत की। टीम का अब केवल एक लीग मैच बचा है। मुकाबले की सबसे बड़ी नायिका चहक कुमारी रहीं। उन्होंने चार ओवर में मात्र 20 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
फतेहाबाद रोड स्थित जेबी क्रिकेट मैदान, बमरौली कटारा में खेले गए मुकाबले में रक्षम हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। श्याम ने 68 और अंकित आरपी बघेल ने 56 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर्स की टीम 120 रन ही बना सकी। कप्तान वेदांत सिंह गाडौली ने नाबाद 56 रन बनाए। पुरस्कार वितरण समारोह में सतपाल सिंह राणा और प्रतियोगिता संयोजक केके शर्मा ने चहक कुमारी को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान संतोष राणा, पिंटू चौधरी, राजन, सतेंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे। संवाद