फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से ज्यादा अस्पतालों को सीजीएसटी के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिवाली से पहले शहर के 100 से ज्यादा अस्पतालों और चिकित्सकों को सीजीएसटी के नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को सीजीएसटी कमिश्नर ललन कुमार से मुलाकात की। कमिश्नर ने चिकित्सकों से कहा कि सभी सेवाएं करमुक्त नहीं हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का प्रतिनिधिमंडल सीजीएसटी कमिश्नर ललन कुमार से उनके संजय प्लेस स्थित कार्यालय में मिला और अपना पक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. सचिन मल्होत्रा, सचिव डॉ. अनूप, डॉ. मोहन भटनागर ने कहा कि चिकित्सा पेशा जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। उसके बावजूद उनको नोटिस जारी हुए हैं। फेस्टिव सीजन के समय मिले इन नोटिसों से मेडिकल पेशे के लोग परेशान हैं। इस समस्या का उचित समाधान निकाला जाए।
उनके जवाब में सीजीएसटी कमिश्नर ललन कुमार ने कहा कि नवंबर माह में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें मेडिकल प्रोफेशन में टैक्स की स्थिति समझाई जाएगी। नोटिसों के निस्तारण के लिए जनवरी, 2022 में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी सेवाएं कर मुक्त नहीं है। भ्रम की स्थिति खत्म करने के लिए जागरूकता सेमिनार करेंगे। इसके साथ ही उनको विभाग के विशेष नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त अनिल शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें