फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक बारिश भी नहीं झेल पाई सीमेंटेड सड़क, छह माह पहले ही बनी थी; गड्ढों में हुई तब्दील

Mon, 10 Jul 2023 02:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सीमेंटेड सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई। यहां छह माह पहले ही बनाई गई सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन
Agra News: कैलाशपुरी रोड पर सीमेंटेड सड़क हुई जर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शहर में बनीं सड़कों की गुणवत्ता की पोल दो-चार दिन की बारिश ने खोल दी है। सीमेंटेड रोड भी पहली बारिश नहीं झेल पाए। छह माह पहले बनाई गईं सीसी सड़कें गड्ढों में समा गईं। मदिया कटरा से भावना टावर तक की सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं।

विज्ञापन


मदिया कटरा से भावना टावर तक बनवाई गई सीसी रोड के कई हिस्से गड्ढों में समा गए। वहीं शास्त्रीपुरम में छह माह पहले बनी सीमेंटेड सड़क पर कहीं एक तो कहीं दो फुट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां रहने वाले सत्येंद्र कुमार का कहना है कि सीसी रोड घटिया गुणवत्ता की बनाई गई, जिससे जल्दी टूट गईं। जगह-जगह बारिश का पानी भर रहा है। हलवाई की बगीची के मोड़ पर भी सड़क धंस गई है।

यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रामनगर की पुलिया से प्रकाश नगर तक, बोदला से बिचपुरी रोड तक सड़कों पर कहीं गड्ढे हैं। शास्त्रीपुरम से सुनारी वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-4 से सेक्टर-7 के मोड़ तक चलना मुश्किल हो गया है। पार्षद शरद चौहान का कहना है कि कई जगह रिपेयरिंग करवाई गई मगर बरसात में मदिया कटरा की सड़क खराब हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें