फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीप्ति के मैच जिताऊ प्रदर्शन पर आगरा में खुशी, सानवी -दिशा बोलीं- ‘गोल्ड अब दूर नहीं’

विज्ञापन
दी​प्ति शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। शहर की बेटी ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपना असर दिखाया और भारत को एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 114 रन की बड़ी जीत दर्ज की। दीप्ति के प्रदर्शन से आगरा की क्रिकेट बेटियों में खुशी है। सानवी भाटिया और दिशा सिंह ने दीप्ति के खेल की सराहना करते हुए कहा कि अब भारतीय टीम स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर है।
विज्ञापन

भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 81 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए, जबकि नंदिनी शर्मा ने भी तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने 114 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की की।
शहर की खिलाड़ी सानवी भाटिया ने कहा कि दीप्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बल्लेबाज को आसानी से रन बनाने का मौका नहीं देतीं। उनकी लाइन-लेंथ और गेंद में बदलाव बल्लेबाज पर लगातार दबाव बनाए रखते हैं। सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में उन्होंने जिस तरह अपनी गेंदबाजी को नियंत्रित रखा, वह शानदार था।
विज्ञापन

क्रिकेटर दिशा सिंह ने कहा कि, “दीप्ति का अनुभव भारतीय टीम की बड़ी ताकत है। सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। अब टीम फाइनल में पहुंच गई है और स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर है। उम्मीद है कि दीप्ति फाइनल में भी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें