फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल चार्जर के विवाद में छात्रों से मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौराहे के पास रविवार शाम लाइब्रेरी के छात्रों में मोबाइल के चार्जर के विवाद में मारपीट हो गई। दो छात्र घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रामवीर निवासी आलमपुर थाना निबोहरा ने बताया वह लाइब्रेरी में पढ़ते हैं। उनके बड़े भाई गोपाल ने लाइब्रेरी के एक दोस्त का चार्जर ले लिया था। इस बारे में रविवार शाम 5:00 बजे करीब हम लाइब्रेरी के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि लाइब्रेरी के पास रहने वाला एक युवक आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिजन को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में देवेंद्र निवासी आलमपुर और रामवीर घायल हो गए। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया चार्जर को लेकर छात्रों में मारपीट हुई है। दो छात्र घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें