फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्यमंत्री केजरीवाल की रिहाई पर मनाया जश्न

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल की रिहाई पर मनाया जश्न
विज्ञापन

- आप कार्यकर्ताओं ने कस्बा में निकाला जुलूस
बेवर। जेल में बंद आम आदमी पार्टी के संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल से अंतरिम जमानत मिल जाने से कस्बे के आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह सत्य की जीत है। उन्हें भरोसा है कि जल्द ही कोर्ट उन्हें पूरे मामले में क्लीन चिट देगा।
विज्ञापन

आम आदमी के नगर संयोजक मनमोहन शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के जेल से बहार आने पर ढोल नगाड़ों के बीच नगर में जुलूस निकाला। आप कार्यकर्ता ने नगर के जीटी रोड, इटावा रोड, सदर चौराहा, मठिया, छिवरामऊ रोड चुंगी, अस्पताल तिराहे से होकर जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत के सबसे बड़े कोर्ट के प्रति आभार जताते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा, बाद में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली में केजरीवाल ने जो कार्य कराए हैं उन्हें काई मुख्यमंत्री करा नहीं सका। केंद्र की भाजपा सरकार को लोकसभा चुनाव में अपनी नैया डूबती नजर आ रही है इसी के तहत उन्हें जेल में डलवाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें भरोसा है कोर्ट से जल्द उन्हें क्लीन चिट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें