फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा पहुंचीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह, बांकेबिहारी के किए दर्शन; देहरी पर लगाया इत्र

Sat, 11 May 2024 04:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। 
 
विज्ञापन
सोनल शाह बांकेबिहारी  मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को पहुंचीं। गोपनीय दौरे पर आईं सोनल शाह ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। बांके बिहारी जी की देहरी पर इत्र लगाया। सोनल शाह बांकेबिहारी  मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को करीब 11 बजे अचानक वृंदावन के बांकेबिहारी जी के मंदिर पहुंचीं। गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ अचानक बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं सोनल शाह के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मथुरा पुलिस सतर्क हो गई। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए। तत्काल सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह पुलिस बल के साथ उनकी सुरक्षा के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें