कासगंज के गंजडुंडवारा में अक्षय नवमी पर्व पर आंवले के पेड की परिक्रमा लगाती महिलाएं ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अक्षय नवमी पर्व शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आंवले की पूजा अर्चना कर अपनी मनोतियां मांगी। निर्धनों को अन्न, धन आदि का दान दिया गया। मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन संपन्न कराए गए। जिनमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की।
पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। घरों में सुबह से पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। पूजा अर्चना के लिए लोगों ने अपने घरों पर आंवला की डंडी की व्यवस्था की। इसके साथ ही पूजा के लिए तरह तरह की वस्तुओं को मंगाया गया। पर्व को देखते हुए फूल कारोबारी भी सक्रिय नजर आए। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आंवला की डंडी को तोड़कर लाया गया। ताकि इनकी बिक्री की जा सके। पांच रुपये की एक डंडी की बिक्री हुई। मंदिरों में भी पर्व को लेकर व्यवस्था की गई। पुजारियों ने आंवले की डंडी को मंगाकर गमले में लगा दिया ताकि महिलाएं इसकी परिक्रमा कर सकें।