फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीडीओ के आदेश बेअसर, नाराज ग्रामीणों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। गांवों में जलभराव मिलने पर एडीओ पंचायत को जिम्मेदार ठहराने के सीडीओ के आदेश के बावजूद मिढ़ाकुर कस्बे में हालात नहीं सुधरे हैं। बारिश के बाद बिजलीघर वाले तालाब का पानी सड़क पर भर गया है, जबकि दाऊजी मंदिर वाले तालाब का पानी गलियों से होते हुए घरों की दहलीज तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार शाम बिजलीघर वाले तालाब में पैर फिसलने से एक महिला गिर गई थी। समस्या से नाराज लोगों ने शुक्रवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी को गांवों में जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखने और जल निकासी के इंतजाम कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लंबे समय तक जलभराव रहने पर संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को जिम्मेदार ठहराने की बात कही थी। इसके बावजूद मिढ़ाकुर में तालाबों का पानी सड़क और गलियों में भरा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कस्बा निवासी सितारा बिजलीघर वाले तालाब के पास से गुजर रही थीं। सड़क पर भरे पानी के कारण पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरीं। यह देख चोथा भगत ने रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाला।
उधर, दाऊजी मंदिर वाले तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर गया है। दाऊजी मंदिर और शिव मंदिर के आसपास पानी जमा होने के साथ ही कई घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष बारिश के बाद तालाब का पानी गलियों में भर जाता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे स्थानीय लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से तालाबों के पानी की निकासी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान पूर्व प्रधान दौलतराम, रामवीर पटेल, महेंद्र सिंह, शरीफ खान, भीकम सिंह, मुकीम खान और विजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
जलभराव वाले स्थानों से पंप सेट के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। जल्द ही जलभराव की समस्या दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राहुल देव उपाध्याय, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें