फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्मार्ट स्कैनर से बढ़ेगी रेल यात्रियों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा रेल मंडल में ट्रैक पर स्मार्ट स्कैनर लगाने की शुरुआत की गई है। यह प्रणाली रेल संरक्षा को मजबूत कर हादसों पर रोक लगाएगी। इससे ट्रेनों के निचले हिस्से की तकनीकी खामियों का तुरंत पता चल जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग और व्हील जैसी खराबी का पता चलेगा। प्रणाली तुरंत ऑनलाइन अलर्ट जारी करेगी जिससे संबंधित टीम मरम्मत कर सकेगी। इससे डीरेल जैसी दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। होडल और आगरा-धौलपुर रेलखंड पर मनिया के पास यह प्रणाली स्थापित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें