फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी में जलस्तर बढने से जगी उम्मीद

विज्ञापन
05एमएनपी-43-ईशन नदी में जलस्तर देखते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ईशन नदी को संवारने के लिए शुरू हुई मुहिम कोरोना के चलते धीमी पड़ गई थी। अब एक बार फिर बारिश का पानी नदी में आने से जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे ईशन नदी को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर नदी में जलस्तर देखा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पूर्व शहर से होकर गुजरने वाली ईशन नदी की सफाई कराई गई थी। इसके बाद जलस्तर बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे कि तभी कोरोना फैल गया। इसके बाद ये काम बीच में ही अधूरा रह गया। अब बारिश का पानी और नहरों से पानी आने के बाद नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे नदी को पुनर्जीवित करने की उम्मीद फिर जग गई है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा लगातार नदी में जलस्तर देखा जा रहा है। बुधवार को भी डीएम ने नुमाइश पंडाल स्थित चेकडैम, देवी रोड पुल और दीवानी रोड स्थित पुल पर निरीक्षण कर नदी में जलस्तर देखा। उन्होंने कहा कि नदी में पानी बढ़ने और प्रवाह शुरू होने से गंदा पानी साफ हो रहा है। उन्होंने लोगों से नदी में गंदगी न करने की अपील करते हुए नदी में न घुसने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि कई जगह नदी में दस फीट तक पानी है जो खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें