फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result: आगरा में श्वेता और ऐश्वर्या अर्श पर, इतने प्रतिशत अंक हासिल कर बनीं टॉपर

Tue, 29 May 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मां के साथ टॉपर श्वेता सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परीक्षा परिणाम में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की श्वेता सिंह और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की ऐश्वर्या अग्रवाल ने खुद को अर्श पर स्थापित किया है। 
विज्ञापन


दोनों छात्राओं ने 98 फीसदी अंक हासिल संयुक्त रूप से जिल में पहला स्थान किया है। गायत्री पब्लिक स्कूल के रोहन सिंह 97.8 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर काबिज हुए हैं। 

तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स हैं। सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नंदिनी अग्रवाल, डीपीएस की मानवी दियालानी और केंद्रीय विद्यालय नंबर-तीन की भारती सिंह ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

88 फीसदी परीक्षा परिणाम

माता-पिता के साथ टॉपर ऐश्वर्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
जिले में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 12889 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा परिणाम 88 फीसदी रहा है। कई वर्षों बाद सभी परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की गई थी। ग्रेडिंग सिस्टम के बजाय मेरिट के आधार पर परिणाम जारी किया गया।  

स्टूडेंट्स से लेकर स्कूल प्रशासन के लिए व्यवस्था में बदलाव अच्छा रहा। परिणाम देख सभी बेहद खुश नजर आए। परीक्षार्थियों ने पहली बार पूरे पाठ्यक्रम से परीक्षा दी थी। इसके पहले कुछ सत्र से ही बोर्ड परीक्षा में सवाल पूछे जाते थे। 

इसको लेकर स्कूल संचालक, प्रशासन से लेकर स्टूडेंट्स में डर की स्थिति थी। परीक्षार्थियों को खूब नंबर मिले हैं। 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की लंबी फेहरिस्त है। कई स्कूलों ने 100 फीसदी परीक्षा परिणाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें