फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विश्वविद्यालय में सीबीआई टीम ने फिर डाला डेरा, चार लोगों के प्रमाणपत्रों की चल रही है जांच

Thu, 04 Apr 2019 10:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सीबीआई की टीम ने फिर से डेरा डाल दिया है। बुधवार को परीक्षा नियंत्रक सहित संबंधित विभागों में तैनात स्टाफ से लंबे समय तक पूछताछ की। विश्वविद्यालय प्रशासन से चार्ट दिखाए जाने की मांग की गई है। देहरादून से सीबीआई टीम आई है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम गुरुवार को भी जांच करेगी। यह टीम 14 और 15 मार्च 2019 को विश्वविद्यालय में पहली बार आई थी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में चार लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की डिग्री लगाकर विभिन्न विभागों में नौकरी पाई है। शिकायत पर उसकी जांच चल रही है। सीबीआई को जांच सौंपी गई है। टीम के पहली बार आने पर ही स्पष्ट कर दिया गया था कि चारों प्रमाणपत्र फर्जी हैं। उस पर लगी मुहर और लिखावट अलग थी। 

सीबीआई टीम इस बात की जांच कर रही है कि फर्जीवाड़ा हुआ कैसे? प्रमाणपत्र फर्जी थे तो नौकरी लगने के बाद उनका सत्यापन कैसे हो गया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सीबीआई टीम पालीवाल पार्क परिसर नहीं गई। खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में ही पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

परीक्षा नियंत्रक से लंबे समय तक पूछताछ हुई। कुछ रिकार्ड मांगे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आगरा के एक और मैनपुरी के एक-दो कॉलेजों के संबंधित वर्षों के बीए के रिकार्ड देखने की मांग की गई है। चार्ट रूम दिखाने के लिए कहा गया है। हालांकि, कोई भी अधिकारी जांच के संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं है।   

विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में बुधवार को सन्नाटा रहा। कुछ विभागों में दिन में ताले लगे थे। कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कर्मचारियों में डर है, कई लोग जांच में फंस सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें