फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह फेसबुक ट्विटर पर लेकिन, ‘सरताज’ अनजान

Wed, 03 Apr 2019 01:45 PM IST
Abhishek Saxena नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एकाउंट मुलायम सिंह का खाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुलायम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी पहचान करना आसान नहीं है। नाम भी वही फोटो भी वही पर असलियत क्या है, ये कोई नहीं जानता। शायद उनके अपने भी इस बात से अंजान हैं।
विज्ञापन

 
नामांकन में दाखिल शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव ने सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर उनका एकाउंट न होने की बात लिखी थी। यही जानकारी उन्होंने वर्ष 2014 में दाखिल किए गए शपथ पत्र में दी थी। वहीं, फेसबुक और ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव की आईडी से एकाउंट बने हुए हैं। इतना ही नहीं ट्विटर पर तो उनके नाम से संचालित अकाउंट नौ साल पुराना है। ऐसे में सवाल ये है कि मुलायम के चेहरे का सहारा लेकर एकाउंट संचालित करने वाला कौन है? 

चौंकाने वाली बात ये है कि सैफई परिवार के कई सदस्य मुलायम सिंह यादव के नाम से बने ट्विटर खाता को फॉलो भी कर रहे हैं। क्या वे भी इस बात से अंजान हैं कि ये खाते वास्तव में मुलायम सिंह का नहीं है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

एक सवाल ये भी है कि अगर फेसबुक और ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव के नाम से संचालित खाते उनके नहीं हैं तो उन्होंने इस संबंध में अब तक कोई शिकायत क्यों नहीं की। सोशल मीडिया के इन प्लेटफॉर्म से लगातार चर्चित मुद्दों और राजनीतिक हलचल पर तल्ख टिप्पणी की जाती है।


सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी पहुंचकर नामांकन किया था। इस दौरान अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए थे। नामांकन के दौरान के कई फोटो भी मुलायम सिंह यादव के नाम से संचालित फेसबुक एकाउंट पर अपलोड किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वादों के खिलाफ काम करने की बात लिखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें