फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो के खंभे पर 8 दिनों से फंसी थी बिल्ली, 30 घंटे तक चला बचाव अभियान; इस तरह बचाई गई जान

Mon, 11 Sep 2023 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मेट्रो के पिलर पर बिल्ली पता नहीं कैसे पहुंच गई। उसको उतारने की बहुत कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिली। बचाव कर्मियों को 30 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, तब बिल्ली को सुरक्षित उतारा जा सका। 
 
विज्ञापन
मेट्रो पिलर में फंसी बिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड पर मेट्रो लाइन के खंभे पर 8 दिनों से फंसी बिल्ली को रविवार को एनजीओ की टीम ने मेट्रो के कर्मचारियों के साथ मिलकर बचा लिया। इसके लिए बचाव कर्मियों को 30 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। माना जा रहा है कि भोजन की तलाश में बिल्ली मेट्रो लाइन के खंभे पर पहुंचकर फंस गई होगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित सागा एंपोरियम के सामने मेट्रो लाइन के खंभे पर स्थानीय लोगों ने 8 दिन पहले बिल्ली को फंसा देखा था, लेकिन ज्यादा गौर नहीं किया। शनिवार को स्थानीय युवक राहुल ने कोबरा एनजीओ को सूचना दी। एनजीओ के प्रमुख अंशुल दीपशाह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे उनकी टीम मौके पर पहुंची। मेट्रो लाइन में करंट की आशंका थी। ऐसे में मेट्रो के अधिकारियों से बात की गई। खंभे तक पहुंच बनाने के लिए भी मेट्रो और नगर निगम के अधिकारियों से सहायता मांगी गई।

अंशुल के अनुसार, रविवार को बारिश बंद होने के बाद शाम 5 बजे के करीब नगर निगम की और मेट्रो की लिफ्टर मशीनों की सहायता से एनजीओ के राजसुमन और आयुष खंभे तक पहुंचे और बिल्ली को सुरक्षित निकाल लिया। उसे मौके पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें