फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर मुफ्ती के खिलाफ अपशब्द बोलने पर फंस गए इस्लामिया एजेंसी के अध्यक्ष, दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 12 Sep 2022 05:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शहर मुफ्ती के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के मुद्दे पर मंटोला में रविवार को तनाव फैल गया। इस्लामिया लोकल एजेंसी के सचिव आजम खान मलिक ने शाही जामा मस्जिद में बैठक आयोजित करके अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के अधिकार सीज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
man demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंटोला में इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, गालीगलौज और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शहर मुफ्ती के बारे में फोन पर एक व्यक्ति से अपशब्द बोले। उनकी बातचीत का आडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि तकिया वजीर शाह निवासी जीशान कुरैशी ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में जाहिद उर्फ पप्पू के अलावा अरशद को भी नामजद किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब कद्दूस रूमी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वह किसी से बात कर रहे थे। बातचीत का आडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रविवार को थाना मंटोला पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

एजेंसी से बेदखल करने की मांग

 शहर मुफ्ती के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के मुद्दे पर मंटोला में रविवार को तनाव फैल गया। इस्लामिया लोकल एजेंसी के सचिव आजम खान मलिक ने शाही जामा मस्जिद में बैठक आयोजित करके अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के अधिकार सीज करने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेेंट्रल वक्फ बोर्ड को इस बाबत पत्र भेजा गया है। इसमें उनके अधिकारों को सीज करने की मांग की गई। 


पहले भी हो चुका है मुकदमा

इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के विरुद्ध मंटोला थाने में पांच माह पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। तब जाहिद ने मथुरा के अधिवक्ता को एलान करते हुए धमकी दी थी। यह आडियो वायरल हुआ था। अधिवक्ता ने शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मंदिर के होेने के संबंध में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसी मुद्दे पर जाहिद कुरैशी ने धमकी भरा बयान दिया था। 

मंटोला में लगाया पोस्टर

मंटोला में एजेंसी के अध्यक्ष के खिलाफ बैनर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया गया। हाजी जमीलउदीन कुरैशी, शरीफ काले, अदनान कुरैशी सहित अन्य लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

ऑडियो एडिट किया है: जाहिद

इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्होंने जामा मस्जिद में सबके सामने खर्च का ब्योरा दिया था। कमेटी के कुछ लोग उन्हें अध्यक्ष नहीं रहना देना चाहते हैं। आडियो एडिट किया हुआ है। जांच में सब साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें