फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पति, ससुर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली में एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में डाक से शिकायती पत्र भेजकर मामला दर्ज कराया है। आरोपी अलीगढ़ की साकेत बिहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। विवाहिता ने एसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा था। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने अपने पति अमन अवस्थी एवं ससुर अनिल अवस्थी पर व अन्य ससुरालीजन पर आरोप लगाया है कि उसके पति व अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे हैं और दहेज में एक फ्लैट, एक होंडा सिटी कार और 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर आरोपियों के द्वारा मारपीट व शारीरिक रूप से शोषण किया जा रहा है। विवाहिता ने दो माह का गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। वहीं पति पर अप्राकृतिक मैथुन व ससुर पर अश्लील हरकत व दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। महिला उपनिरीक्षक मामले की विवेचना कर रही हैं। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया पुलिस को यह घटनाक्रम संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें