मैनपुरी। माता शीतला देवी मंदिर परिसर में लगे एक झूला पर झूलने को लेकर ठेका लिए युवक का विवाद हो गया। अराजकतत्वों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी प्रभाकर ने माता शीतला देवी मंदिर में एक झूले का ठेका लिया है। शुक्रवार की शाम कुछ अराजकतत्व आए फ्री में झूला झुलाने को कहा। जब प्रभाकर ने मना किया तो अराजकतत्वों द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। एक आरोपी ने उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया नुमाइश में झूले की परमीशन नहीं है। झूले पर हुए विवाद के बाद किसी ने युवक पर हमला किया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।