फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को गोली मारने के मामले में केस दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के मुहीम नगर गांव में हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल हुए युवक के पिता ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। बीते 14 जून की शाम सहावर क्षेत्र के मुहीम नगर गांव निवासी युवक अजय कुमार अपने घर के पास पेड़ के नीचे लेटा था। तभी गांव वहां गांव निवासी संजय ठाकुर युवक को गाली देते हुए पहुंचे। पीड़त के विरोध करने पर आरोपियों ने अजय कुमार पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली अजय कुमार के कंधे पर लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अजय के उपचार के बाद उसके पिता चरन सिंह ने आरोपी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें