फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में केस दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

- पुलिस ने नहीं लिखी थी रिपोर्ट, पीड़ित ने न्यायालय में दिया था प्रार्थना पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चौरासी निवासी अनुसूचित जाति के युवक को पीटने के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित को 2 जुलाई को रास्ते में घेरकर पीटा गया था। थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव चौरासी निवासी राजू कठेरिया ने बताया कि 2 जुलाई को वह अपने एक रिश्तेदार को बस स्टैंड़ पर छोड़ने के बाद घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव जिंदपुर निवासी शिवम चौहान, सचिन चौहान ने उसे रोक लिया और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। घटना के पीछे गांव की ही एक जमीन की रंजिश का मामला सामने आया था। पीड़ित की शिकायत पर जब थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिवम चौहान, सचिन चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें