फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती के शोषण के मामले में अलीगढ़ के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के शोषण के मामले में अलीगढ़ के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


मैनपुरी। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवती को पत्नी बना कर रखा और यौन शोषण किया। युवती जब तीन माह की गर्भवती हुई तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। शुक्रवार को शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने कोतवाली में शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि आरोपी तीन वर्ष से उसे पत्नी की तरह रख रहा था। उसके साथ संबंध बनाए और नोएडा ले जाकर रखा। कुछ दिनों पहले वापस मैनपुरी आकर किराए के मकान में साथ रहा। अब उसे पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है तो छोड़ कर भाग गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र निवासी नगला बमूर गांव दांदो अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें