UP: दबिश के दौरान एसओजी का हाई वोल्टेज ड्रामा
- फोटो : video grab
उत्तर प्रदेश के आगरा में एसओजी की दबिश में धक्का मुक्की का मामला सामने आया है। ताजगंज में बुधवार शाम हुई चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने थाना किरावली के कस्बा मिढ़ाकुर में पहुंची सिटी एसओजी को पसीने छूट गए। आरोपी के परिवार की महिलाओं से एसओजी टीम की मारपीट हुई। कपड़े फाड़ डाले गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसओजी ने आरोपी के परिजन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, आरोपी के परिजन ने अभद्रता, मारपीट, कपड़े फाड़ने, बुजुर्ग को पीटने को आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, ताजगंज के एकता चौकी इलाके में 24 जून को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। पुलिस ने मिढ़ाकुर के गोपाल व मनीष जाटव को चिह्नित किया। सिटी एसओजी बुधवार शाम करीब छह बजे गोपाल को पकड़ने उसके घर पहुंची। सादे कपड़ों में टीम ने गोपाल के बारे में पूछताछ की तो परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। एसओजी ने गोपाल को पकड़ने की कोशिश की तो महिलाएं भिड़ गईं। बाद में थाने से भी पुलिस मौैके पर पहुंच गई।