ताजनगरी आगरा के पिनाहट में प्रसव कराने के लिए वसूली की सीएमओ से शिकायत के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी बाज नहीं आ रहे हैं। अब बिचपुरी सीएचसी में भी बच्चे के जन्म के बाद रुपये मांगने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला से बेटी के जन्म के बाद 1500 रुपये मांगे गए। बड़ी मिन्नतें करने के बाद 500 रुपये में माने।
जच्चा-बच्चा से नहीं मिलने देने की देते धमकी
अमरपुरा निवासी तुलसा ने बताया कि मंगलवार को भतीजे जगवीर की पत्नी रीना ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद स्वास्थ्यकर्मी ने कक्ष के बाहर 1500 रुपये मांगे। विरोध करने पर स्वास्थ्यकर्मी ने जच्चा-बच्चा से नहीं मिलने देने की धमकी दी। तुलसा ने बताया कि काफी मिन्नतें करने के बाद स्वास्थ्यकर्मी 500 रुपये में माने।