फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक की हत्या का मामला, एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला डंबर में पशुपालक की हत्या के मामले में खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। एसपी ने चार टीमों का गठन किया है। इन टीमों द्वारा की जाने वाली प्रगति पर एसपी स्वयं नजर रखेंगे। मंगलवार रात गांव नगला डंबर में भैंस चुराकर ले जा रहे बदमाशों का विरोध करने पर बदमाशों ने पशुपालक को गोली मार दी थी। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता महेश चंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सर्विलांस, एसओजी, थाना पुलिस और पटियाली क्षेत्राधिकारी की टीम घटना के खुलासे में लगाई गई है। सभी टीमों को एसपी ने निर्देश दिए हैं कि जल्द घटना का खुलासा करें। इस संबंध में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पशुपालक की हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें संयुक्त रूप से प्रयास कर घटना का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें