फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑनलाइन गेमिंग एप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यूजर्स को बनाया धोखाधड़ी का शिकार

Wed, 15 Jun 2022 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक यूजर की शिकायत पर एप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब संचालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा में ऑनलाइन गेमिंग एप दानी दाता के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में एक यूजर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। ऑनलाइन गेमिंग एप का कार्यालय दिल्ली में है। पुलिस टीम एप संचालित करने वालों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दहतोरा निवासी दिलीप ने शिकायत की। इसमें कहा कि मोबाइल पर दानी दाता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। इस एप में एक जून को एक हजार रुपये जमा किए थे। इसमें ऑनलाइन गेम खेलना था। 

दिलीप ने गेम खेलकर एक हजार रुपये जीत लिए। छह जून से एप चालू नहीं हो रहा है। उसकी जानकारी में और भी लोग थे, जिन्होंने यह एप डाउनलोड कर रखा था। उनसे बात करने पर पता चला कि वह भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस पर एप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडी बनाई थी, जमा थे एक हजार रुपये

दिलीप ने पुलिस को बताया कि गेम एप डाउनलोड करने के बाद एक आईडी बनानी थी। इसके बाद खेल खेल सकते हैं। रकम जीतने पर आईडी पर बने ई-वॉलेट में जमा हो जाती है। एप में ऑप्शन दिया गया था कि रकम को ई-वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते थे। हारने पर जमा रकम कट जाती है। उन्होंने एक हजार रुपये जीते थे।

दिल्ली में है कार्यालय

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही ने बताया कि एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह दिल्ली से संचालित हो रहा था। इसका कार्यालय भी बना है। इसमें कर्मचारी काम कर रहे थे। प्ले स्टोर से एक सप्ताह पहले एप हटा दिया गया है। इसका एक टेलीग्राम चैनल भी था, जोकि अब नहीं आ रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें