फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष ने हड़पे दो करोड़, फर्जी पावर ऑफ अटार्नी देकर किया गुमराह; एक और साथी शामिल

Tue, 20 Feb 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष ने दो करोड़ हड़पे। फर्जी पावर ऑफ अटार्नी देकर गुमराह किया। उसका साथी जिम संचालक भी इसमें शामिल रहा। 
विज्ञापन
करोड़ों की नकदी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद कुरैशी और साथी जिम संचालक द्वारा जमीन की खरीदारी के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों ने भूखंड का सौदा करने के नाम पर रकम लेकर बैनामा नहीं किया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुष्पांजलि गोल्ड कॉलोनी, शमसाबाद रोड के रहने वाले हरेंद्र राजावत ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह पत्नी वंदना और पिता रामप्रताप के साथ फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। दो साल पहले शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद और एडीए में दलाली करने वाले जिम संचालक सोहेल से मुलाकात हुई। 

जाहिद ने उन्हें ताज नगरी फेज-2 में 234 वर्ग मीटर का भूखंड विक्रय करने की बात बताई। उन्हें अपने कारोबार के लिए भूखंड की जरूरत थी। दोनों आरोपियों ने हरेंद्र को बताया कि भूखंड मालकिन शालिनी सक्सेना निवासी नोएडा की पावर आफ अटार्नी समेत सारे प्रपत्र उसके पास हैं। उसने 2.10 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा कर लिया। 

जाहिद ने 50 फीसदी की रकम बतौर पेशगी देने को कहा। इस पर फरवरी 2022 में 1.05 करोड़ रुपये दिए गए। इसके बाद जाहिद ने कहा कि जमीन की मालकिन को पूरी पेशगी चाहिए। इसके बाद उनके पिता के नाम पावर ऑफ अटार्नी भी कर दी। हरेंद्र ने बताया कि उन्होंने किसी तरह इंतजाम करके 2.10 करोड़ रुपये जाहिद और सोहेल खान को दे दिए। इसके बाद बैनामा कराने को कहा तो वह बहाने बनाने लगे। 
 

पिछले साल अगस्त में एडीए ने उनके द्वारा खरीदे भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया। छानबीन की तो पता चला कि भूखंड की असली मालकिन शालिनी श्रीवास्तव हैं। पावर आफ अटार्नी भी फर्जी तरीके से की गई है। आठ माह तक दोनों रकम वापसी के लिए टहलाते रहे। इस मामले में एसीपी की जांच के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया, विवेचना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
 

घर, जेवरात और कार तक बेच डाली

हरेंद्र ने बताया कि इस जमीन के चक्कर में अपने मकान समेत 11 संपत्तियां बेच दीं। इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करने के लिए अपना मकान, अपनी कार बेचने के साथ ही पत्नी के जेवरात भी गिरवी रख गिए। रिश्तेदारों से उधारी ली। अब परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।
विज्ञापन

बोदला जमीन मामले में भी आया था नाम, हुई थी पूछताछ

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जाहिद का नाम बोदला के चर्चित जमीन प्रकरण में भी आया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। आरोप है कि उसके होटल में बिल्डर कमल चौधरी, तत्कालीन एसओ व अन्य के बीच मीटिंग हुई थी। उसे एक माननीय का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें