आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा ने बुधवार फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में 78 वां सीए स्थापना दिवस और सीए माह का समापन समारोह किया।
इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स देश की आर्थिक तरक्की के मौन शिल्पकार हैं। व्यापार, उद्योग से लेकर प्रशासन तक में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स मुख्य नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने कहा कि जीएसटी और डिजिटल कर प्रशासन में सीए की भूमिका को सरकार व उद्योग जगत के बीच प्रभावी सेतु बताया। सचिव सीए सचिन बुबना ने बताया कि सीए स्थापना दिवस में महीने भर फुटबॉल, क्रिकेट, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और सेमिनार जैसे आयोजन हुए। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, जीएसटी ट्राइब्यूनल न्यायाधीश अजीत सिंह, रजत अस्थाना, सीए अंकित मित्तल, आयुष गोयल, विनय बंसल, अजय गोयल, तुषार मंगल, वीरेंद्र अग्रवाल, गुणदीप आहूजा, रूपल गर्ग, हर्षित गोयल, अभिषेक अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।