फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिली कारपेंटर की लाश: घरवाले बोले-पत्नी के जूता फैक्टरी में काम करने से रहता था नाराज; हत्या की गई

Tue, 09 Jul 2024 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में कारपेंटर की लाश तालाब में मिली। घरवाले बोले पत्नी के जूता फैक्टरी में काम करने से नाराज रहता था। उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के सामने तालाब में एक शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के गांव पथौली की है।

विज्ञापन


मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बसुआ का है। गांव निवासी दिलीप जाटव 35 वर्ष पुत्र कैलाशनाथ कारपेंटर था। उसके बड़े भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि रविवार दोपहर को वह पत्नी उमेश से झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। इसके बाद वह घर पर नहीं आया। सुबह सात बजे उसका शव तालाब में मिला। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वरूप सिंह ने बताया है कि उसके भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। दिलीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि दिलीप की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

पत्नी के काम पर जाने से था नाराज

म्रतक के भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि दिलीप की पत्नी उमेश पिछले दो वर्षों से आगरा में जूता फैक्टरी में काम पर जाती थी। इसे लेकर वह काफी नाराज रहता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दिलीप के दो बच्चे हैं। इनमें तरुण 15 वर्ष कक्षा सात में पढ़ता है। वहीं नंदनी 9 वर्ष कक्षा तीन में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें