फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कार सवार बदमाश सराफा से लूट ले गए 15 किलो चांदी व 36 हजार रुपये की नकदी, पुलिस उलझी सीमा विवाद में 

Thu, 21 Apr 2022 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कार सवार बदमाशों ने होडल से अगवा कर सराफ से 15 किलो चांदी व 36 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद छाता हाईवे पर सराफा को फेंका और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी, तो पुलिस ने होडल का मामला बताकर उसे टहला दिया।
विज्ञापन
मथुरा जनपद की छाता थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होडल फ्लाईओवर से कार सवार लुटेरों ने हथियारों के बल पर सराफ को अगवा करके 15 किलो चांदी और 36 हजार रुपये नकद लूट लिए। उसके बाद कार सवार लुटेरे सराफ को दौताना के पास हाईवे पर फेंक गए। डायल 112 पर सूचना के बाद छाता पुलिस भी पहुंच गई। सराफ से पूरी जानकारी जुटाने के बाद छाता पुलिस ने वारदात होडल की होने की कहकर पीड़ित को टहला दिया। पीड़ित अब मुकदमा दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है, पर पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

 
थाना सदर बाजार निवासी निखिल अग्रवाल पुत्र हरिओम अग्रवाल की होलीगेट के अंदर राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रत्येक मंगलवार को सराफ चांदी की जेवरात बेचने के लिए होडल जाता है। बीते मंगलवार को वह होडल के लिए सुबह निकला था। मंडी में माल बेचने के बाद वह लौटकर शाम को होडल फ्लाईओवर पर खड़ा वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक कार आई, जिसमें से चार लुटेरों ने उसे कार में खींच लिया।

पीड़ित ने बताया कि हथियारों के बल पर उसके पास से 15 किलो चांदी के जेवरात (फाइन) और 36 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कार सवार लुटेरे सराफ को छाता कोतवाली के हाईवे पर दौताना के पास फेंक गए। सराफ ने अपने पिता को फोन करके वारदात की सूचना दी। डायल 112 पर फोन करने के बाद परिजन भी पहुंच गए। यहां पर छाता पुलिस ने भी पहुंच कर सराफ से पूरी जानकारी जुटाई, पर होडल की वारदात होने के चलते पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने छाता पुलिस को तहरीर दी है, पर अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


सराफ के पिता हरिओम अग्रवाल ने बताया कि करीब 10.50 लाख रुपये की चांदी और करीब 36 हजार रुपये की नकदी लूटी गई है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि वारदात होडल की है। फिर भी तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें