फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कारनामा, कार में हेलमेट नहीं पहना तो काट दिया चालान

Mon, 27 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस द्वारा भेजे गए चालान की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कार चलाने जा रहे हैं तो हेलमेट भी लगा लें। यह हम नहीं बल्कि पुलिस का एक चालान कह रहा है। पुलिस की ओर से एक चार पहिया वाहन स्वामी को भेजे फोटो चालान पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने का अपराध है। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा भेजे गए चालान पर 100 रुपये शमन शुल्क लगाया गया है, जबकि ई-चालान पर कार का फोटो और नंबर दिया गया है। अब चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पुलिस की फजीहत हो रही है।  

कार का चालान बिजलीघर चौराहे पर काटा गया है। गत नौ जुलाई को सेंट्रो कार बिजलीघर आई थी। पुलिस कर्मी ने फोटो खींची। यह कार अयोध्या कुंज, अर्जुन नगर निवासी पियूष उपाध्याय के नाम पर रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन

वायरल हुई चालान की कॉपी

चालान घर पहुंचने पर वाहन स्वामी को पता चला। कार का फोटो चालान में लगा है। इसमें धारा लिखने के साथ ही 100 रुपये शमन शुल्क लगाया गया है। वो चालान की कॉपी देखकर हैरत में पड़ गए। 

पुलिस का यह चालान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें अपराध के विवरण के रूप में लिखा है कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना। अब यह चालान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि लिपिक की भूल से यह गड़बड़ी हुई थी। कार मालिक शनिवार को दफ्तर आए थे, उन्हें सही चालान दे दिया गया था। उन्होंने नो पार्किंग में कार खड़ी की थी। इसलिए 300 रुपये का चालान काटा गया है। 
विज्ञापन

खिंच रहे हैं फोटो 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस कर्मी फोटो खींचते हैं। इसके बाद उसे कंप्यूटर में अपलोड किया जाता है। नंबर देखने के बाद पुलिस आरटीओ के एप की मदद से वाहन स्वामी का नाम और पता जानती है। 

इसके बाद उसके घर पर फोटो चालान भेज दिया जाता है। एप के माध्यम से वाहन का प्रकार भी पता कर लिया जाता है। पुलिस कर्मी को वाहन स्वामी या चालक का जुर्म बताना होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें