फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दक्षिणी बाईपास पर खेत में पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर को दक्षिणी बाईपास पर नगला खाड़िया कट के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब मथुरा से परिक्रमा कर ग्वालियर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी यात्री और बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को कार मथुरा से ग्वालियर जा रही थी। दक्षिण बाईपास स्थित नगला खाड़िया कट के पास अचानक ट्रक ने ओवर टेक किया। इसी दाैरान कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। कार को भोपाल मध्य प्रदेश निवासी युवराज सिंह चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ परिवार के अन्य तीन सदस्य और बच्चे भी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और टोल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को खेत से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें