मलपुरा। विकासखंड अकोला के ग्राम मनकेड़ा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत लगाए गए संकर बाजरा प्रदर्शन का सहायक निदेशक कृषि डॉ. अतुल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया, उन्होंने फसल की प्रगति, प्रदर्शन की स्थिति और किसानों को दिए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कर्मचारियों को किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का लाभ निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सलीम अली खां, सचिदानंद दुबे, विज्ञान सिंह, प्रशांत चाहर, विश्वेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।