फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोलकाता के पर्यटकों की कार सामने से आ रहे ट्रक में घुसी...मच गई चीख-पुकार, एक की माैत; पांच गंभीर घायल

Mon, 24 Mar 2025 05:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा घूमने आए कोलकाता के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की माैत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक से टक्कर के बाद पर्यटक कार में फंस गए। पुलिस ने दरवाजे काटकर पर्यटकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सोमवार दोपहर जयपुर हाईवे पर कोलकाता से आए सैलानियों की इनोवा कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोलकाता नवासी तपनजीत हलदार अपनी पत्नी, बेटी, नाती व दामाद के साथ घूमने सीकरी आ रहे थे। रास्ते में मंडीगुड़ नहर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पहिया कार से निकलकर अलग हो गया। 

घूमने आ रहे लोग कार में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे काटकर कार सवारों को बाहर निकाला। उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में दामाद अनिरुद्ध प्रधान की मौत गई। तपनजीत व पत्नी शुक्ला हलदार, पुत्री सुदर्शना प्रधान, नाती आयुष प्रधान व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें