बाह: चित्राहाट के नगला इमली गांव में नाले में गिरी कार, घायल ब्रजेश बरूआ
बाह। चित्राहाट के नगला इमली गांव के पास बुधवार देर रात सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार नाले में गिर गई। चीख पुकार पर पहुंचे गांव के लोगों ने कार में फंसे सवारों को बाहर निकाल कर पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जैतपुर के नरेन्द्र, पारना के ब्रजेश बरुआ एवं लखनपुरा के करुआ कार में सवार होकर पारना से निकले थे। रात में नगला इमली गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। नाले में गिरने से हुई आवाज पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सवारों को निकालने में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जैतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।