फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जामुन तोड़ रहा छात्र पेड़ से गिरा, बांह टूटी

विज्ञापन
बाह: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से घायल पांचवीं का छात्र अंशू
विज्ञापन
बाह। पुरा गुमानसिंह में जामुन तोड़ते समय 10 साल का अंशु पेड़ से गिरकर घायल हो गया। हादसे में बांह में फ्रैक्चर हो गया। पुरा गुमानसिंह के मेघसिंह ने बताया कि उनका 10 साल का बेटा अंशु 5वीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटा था। रास्ते में जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पैर फिसलने से पेड़ से गिरकर अंशु घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने एक बांह टूटने पर प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें