फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़क पर पड़े युवक को कुचलते हुए निकल गया कार चालक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 21 Feb 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक कार चालक सड़क पर पड़े युवक के पैरों को कुचलते हुए निकल गया। युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर जाकर लोगों से बात करके जानकारी ली। आरोपी चालक की तलाश कर रही है।  
 
विज्ञापन
युवक को कुचलते हुए निकल गई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक सड़क पर पड़े युवक के पैरों को कुचलते हुए निकल गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

पैरों को कुचलते हुए आगे निकल गई कार

घटना हरी पर्वत थाना क्षेत्र के गांधीनगर की है। यहां बीती रात करीब 8:30 बजे एक युवक नशे की हालत सड़क के बीच में पड़ा था। वहां से निकल रहे वाहन उसे बचाकर साइड से निकल रहे थे। इसी समय एक कार आई पहले तो ठहरी लेकिन दूसरे ही पल उसके पैरों को कुचलते हुए आगे निकल गई। युवक वहीं पर तड़पता रहा। 

विज्ञापन


लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे

यह पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें