फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कागारौल चौराहे पर दरोगा से अभद्रता, कार चालक दबोचा

विज्ञापन
फोटो 1 खेरागढ़ दरोगा से अभद्रता करने पर पकड़ा गया आरोपी थाना खेरागढ़ की हवालात में
विज्ञापन
खेरागढ़। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़ से कस्बा के बाईपास पर भी भीषण जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी दिनभर यातायात सुचारू कराने के प्रयास में जुटे रहे। दोपहर करीब 12 बजे कागारौल चौराहे पर जाम खुलवाने के दौरान सड़क पर खड़ी एक कार के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। मौके पर मौजूद दरोगा पवन सिंह जब ई-चालान ऐप से कार का चालान करने पहुंचे, तो कार चालक अनुज सिंह निवासी रसूलपुर ने आवेश में आकर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने दरोगा के साथ खींचतान करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। चौराहे पर तैनात साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दरोगा को बचाया और आरोपी चालक को मौके से ही दबोच लिया। दरोगा पवन सिंह ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट के संबंध में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें