फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार किसान को टक्कर मारकर बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत

Fri, 23 Oct 2020 11:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा और हादसे का स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जनपद के पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बेकाबू कार किसान को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में किसान की मौत हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


घटना गांव मानिकपुर की है। बताया गया है कि भजनलाल शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने घर के सामने से जा रहे आगरा-बाह रोड को पार कर रहे थे। सड़क पर एक गाय मरी पड़ी थी। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और भजनलाल को टक्कर मारती हुई कार बिजली के खंभे से जा टकराई।

हादसे में भजनलाल की मौत हो गई। भजनलाल के परिजन वहां थोड़ी देर में ही पहुंच गए। स्विफ्ट कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। भजनलाल के स्वजन की ओर से कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें