बाह (आगरा)। बड़ागांव के समीप सड़क किनारे खडे़ ट्रक बुधवार की सुबह बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मैनपुरी के रहने वाले रिश्ते के देवर-भाभी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड मैनपुरी निवासी अंकित चौहान बुधवार की सुबह अपनी रिश्ते की भाभी अनुराधा और रंजना के साथ कार से आगरा जा रहे थे। बाह के बड़ागांव के पास कार खडे ट्रक में उनकी कार टकरा गई। जिससे अंकित और अनुराधा घायल हो गए। जबकि रंजना और अनुराधा की बेटी बाल बाल बच गई।
हादसा देख जुटे ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकालकर बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने अंकित चौहान की हालत गंभी देख एसएन आगरा भेज दिया।