फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार बनी 'आग का गोला', बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 07 Aug 2021 01:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 48 किलोमीटर के समीप हुआ है। कार नोएडा से लखनऊ की ओर जा रही थी। 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। उसमें सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना से एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 48 किलोमीटर के समीप हुआ। यहां नोएडा से लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने से एक्सप्रेसवे की उक्त लेन पर यातायात बंद हो गया। 

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। दमकल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। बताया गया है कि कार में पति-पत्नी और उनका बेटा सवार था। यह परिवार नोएडा का रहने वाला है। सभी सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें