बाह। आगरा इटावा हाईवे पर मंगलवार की दोपहर जैतपुर के नागाजी धर्मकांटा के पास चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवार गढ़ा पचौरी बाह निवासी उमेश पाल ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बताया कि वह कार से जैतपुर जा रहे थे। बारिश के दौरान अचानक खराब हुई कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एसओ जैतपुर ने बाह से दमकल बुलाई। तब आग बुझाई जा सकी। आग की उठती लपटों के बीच करीब एक घंटे हाईवे पर यातायात थमा रहा।
वहीं जगनेर में तांतपुर रोड स्थित सरकारी हॉस्पिटल वाली गली में मंगलवार की रात करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खड़ी कार पर गिर गया। इससे कार में आग लग गई। इसके टायर जल गए।
विज्ञापन
आसपास मौजूद रहे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। वहीं विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से आसपास के घरों में टीवी, पंखा, फ्रिज आदि इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण फुंक गए।