फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे कार हादसा: रफ्तार ने ली मां-बाप और बेटे की जान, मौत से जूझ रही बेटी

Tue, 30 Jul 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
कार हादसे में घायल हुई बेटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार को हुए कार हादसे के बाद जिसने भी घटनास्थल पर वीभत्स नजारा देखा वो सहम गया। इनोवा कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस और हाईवे के कर्मचारियों ने कार से लोगों को निकाला। इस हादसे में कार सवार दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत गंभीर है। सैफई के मिनी पीजीआई में मौत से लड़ रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
मृत रतन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में एक कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रतन प्रकाश अपने परिवार के साथ नोएडा से लखनऊ के लिए जा रहे थे। लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही मां-बाप और बेटे की जिंदगी का सफर थम गया। फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षर्शी बताते हैं कि कार में आगे वाली सीट पर रतन प्रकाश की पत्नी शिल्पी बैठी, जबकि दोनों बच्चे पीछे बैठे थे। कार को रतन प्रकाश ही चला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार से जब चारों लोगों को निकाला। इनमें पति-पत्नी और बेटे रित्विक की मौके पर ही मौत हो गई थी। बेटी राखी बेहोश थी। चारों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई ले जाया गया। राखी का इलाज सैफई में चल रहा है, जबकि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सैफई से इटावा भेज दिए गए। 
 

4 of 5
रत्न प्रकाश की पत्नी शिल्पी का शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार में रखे सामान को खंगाला तब रतन प्रकाश का विजिटिंग कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इससे उनके बारे में पता चल सका। एक स्लिप मिली जिस पर शिल्पी सक्सेना की फोटो चस्पा थी। विजटिंग कार्ड पर मिले पते और मोबाइल नंबर से रतन प्रकाश के लखनऊ गोमती नगर स्थित कंपनी के ऑफिस पर जानकारी दी गई। मूल रूप से नोएडा निवासी रतन प्रकाश परिवार के साथ लखनऊ में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार में मिली नकदी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिरसागंज संजय वर्मा ने बताया कि गाड़ी में जब तलाशी ली जा रही थी तो उसमें लाल रंग के बैग में दो-दो हजार के नोट एवं पांच-पांच सौ के मिलाकर कुल 33 लाख 94 हजार 835 रुपया की नकदी मिली है। मोती की माला व एक घड़ी, मोबाइल फोन एवं चार्जर के साथ अन्य सामान मिला है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने के बाद धनराशि सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें